प्रेम परवाह है
हठ नहीं
प्रेम त्याग है
पीड़ा नहीं
***
जो प्यार करता है
वो शक नहीं करता
जो शक करता है
वो प्यार ही नहीं करता
***
तुमसे रूठ जाता हूँ
तुम्हारे जाने के बाद
तुम सामने आते हो
तों ख़ुद को भी भूल जाता हूँ
***
कोई भी इस दुनिया में बदसूरत नहीं
जिससे हो जाए प्यार
उससे ज्यादा खूबसूरत कोई
***